चीन के ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध से अरुणाचल में बड़ा डैम बनाएगा भारत

नई दिल्ली, एसपीएन। भारत अब चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी कर रहा है. चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का ऐलान किया है. इसके जवाब में मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में एक बड़े डैम के निर्माण की योजना बनाई है. साथ ही यहां 10 गीगावाट का हाइड्रो-पावर प्रोजेक्ट भी लगाया जाएगा. भारत की इस जबावी हमले से चीन की चिंता बढ़ गई. डैम बनने से भारत के पास ज्यादा पानी स्टोर करने की क्षमता होगी और वह चीन की किसी भी हरकत का जवाब दे सकेगा.
जल शक्ति मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव
जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी टीएस मेहरा ने कहा कि चीनी डैम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र पर एक बड़े बांध की जरूरत है. हमने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. उन्होंने बताया कि डैम बनने से भारत के पास ज्यादा पानी स्टोर करने की क्षमता होगी और वह चीन की किसी भी हरकत का जवाब दे सकेगा.







