द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्ट्रपति, यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया

 

एसपीएन, डेस्क:  एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जरूरी आंकड़ों को हासिल कर लिया है.

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है.

यशवंत सिंहा ने दी बधाई

वहीं, यशवंत सिन्हा ने लिखा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हे दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

वोटों का 50% अंक पार कर गया

द्रौपदी मुर्मू को तीसरे राउंड तक 5,77,777 वोट मिले हैं. द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50% अंक पार कर लिया है. तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है.

18 जुलाई को हुआ था चुनाव

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले गए थे. आज इसके नतीजे आ रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में 540 सांसदों ने वोट किया था. मुर्मू को दूसरे दौर की मतगणना के बाद 10 राज्यों में 1,138 विधायकों में से 809 विधायकों के मत मिले, जिनका कुल मत मूल्य 1,05,299 है जबकि सिन्हा को 329 विधायकों के मत मिले.

Facebook Comments Box

Show More
Back to top button