WhatsApp Icon Join on Whatsapp

भागलपुर को रेलवे मंत्रालय ने दिया एक और तोहफा

303 करोड़ की लागत से बनेगा रेल बाईपास, सबौर से गोनूधाम तक नई रेल लाइन

भागलपुर। एसपीएन नेटवर्क । केंद्र सरकार ने भागलपुर में नए रेल बाईपास प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस योजना का मकसद ट्रेनों की आवाजाही को आसान बनाना, स्टेशनों पर भीड़ कम करना और यात्रा को ज्यादा तेज और आरामदायक बनाना है। इस फैसले से भागलपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को फायदा मिलने वाला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सबौर से गोनूधाम के बीच करीब 13.38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इस पर करीब 303.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लाइन सीधे गोनूधाम हाल्ट को सबौर स्टेशन से जोड़ेगी, जो अभी भागलपुर-साहिबगंज रेल रूट का हिस्सा है। नई लाइन बनने से ट्रेनों को नया रास्ता मिलेगा और यात्रा और सुगम हो जाएगी।

निशिकांत दुबे ने पीएम को दिया धन्यवाद

इस फैसले का स्वागत करते हुए निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे. यह बाईपास सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के विकास के लिए भी अहम साबित होगा. इससे व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में भागलपुर की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

Facebook Comments Box

Show More
Back to top button