भागलपुर की पहाड़ियां बनेंगी पर्यटन हब
लेकिन जिले की सभी पहाड़ पहाड़ियां का विकास होगा. इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.
एसपीएन। नीतीश चंद्रा। पुर का इतिहास काफी पुराना है. ऐसे में यहां पर कई ऐसी पौराणिक चीजे है जो अपने आप मे खास है. इसी में से है यहां का बड़े व छोटी पहाड़ियां जिसका छय हो रहा है. लेकिन अब सभी पहाड़ पहाड़ियां का विकास होगा. इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. पहले से भी पहाड़ो पर कई पर्यटन स्थल हैं जहां विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं. दरअसल आपको बता दें कि जिले के कई क्षेत्र में पहाड़ फैला हुआ है. सबसे अधिक कहलगांव, शाहकुंड और सुल्तानगंज में है. जिसको विकसित करने के लिए जिलाप्रशासन और पुरातत्व विभाग लगी हुई हैं. जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी बताते हैं कि यहां का इतिहास काफी पुराना है.
विकसित होते ही बदल जायेगा रौनक
यहां का विकास होते ही पूरी तरीके से बदलाव हो जाएगा. अभी यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क और सुगम यातायात की व्यवस्था नहीं है. वहीं तीनपहाड़ तक जाने के लिए रोपवे लगाने की तैयारी चल रही है. पर्यटन विभाग को इसके लिए चिठ्ठी लिखि गयी है. अब इसको लेकर जमीन की तलाश की जा रही है. रैयतों से बात की जा रही है ताकि वहां पर इसका निर्माण हो सके. रोपवे का निर्माण होते ही तीनपहाड़ की भी तस्वीर बदल जाएगी. यह गंगा के बीच मे बस तीन पहाड़ है जो शांति के लिए जाना जाता है. लोग यहां एकाग्रता के लिए आसानी से जा सकेंगे.







