WhatsApp Icon Join on Whatsapp

पति ने पत्नी के सामने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

पीरपैंती। थाना क्षेत्र के काली प्रसाद स्थित कपारी गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर पत्नी के सामने ही फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान सदानंद कापरी (30) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। महिला आठ महीने की प्रेग्नेंट थी। मृतक की मां ने बताया कि मृतक युवक शराब का सेवन करता था, जिसका पत्नी विरोध करती थी। बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में सदानंद ने अपनी पत्नी के सामने ही फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया। लोग जब तक उसे फंदे से उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

फोरेंसिक टीम कर रही है मामले की जांच

 

हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ भी की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदानंद कापरी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पत्नी रूबी देवी आठ महीने की गर्भवती है। मृतक की मां रेखा देवी ने कहा कि सदानंद और रूबी देवी अपना अलग-अलग खाना पीना बनाकर खाते थे। बुधवार को दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान बहू रूबी देवी के चिल्लाने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा, तो सदानंद कापरी फंदे से लटका हुआ मिला।डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया की पति-पत्नी के बीच झगड़ा के बाद पति ने पत्नी के सामने ही फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Facebook Comments Box

Show More
Back to top button